कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत, कहा- रामनवमी की शोभायात्राओं में BJP नेताओं-कार्यकर्ताओं के शामिल होने पर लगे रोक

पटना : रामनवमी पर आयोजित होनेवाली शोभा यात्रा में बीजेपी नेताओं के शामिल होने पर रोक लगाने को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने सवाल उठाते हुए निर्वाचन आयोग पहुंच गये हैं. चुनाव आयोग से उन्होंने शिकायत करते हुए बीजेपी नेताओं के शोभा यात्रा में शामिल होने पर रोक लगाने की मांग की है. […]

पटना : रामनवमी पर आयोजित होनेवाली शोभा यात्रा में बीजेपी नेताओं के शामिल होने पर रोक लगाने को लेकर कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने सवाल उठाते हुए निर्वाचन आयोग पहुंच गये हैं. चुनाव आयोग से उन्होंने शिकायत करते हुए बीजेपी नेताओं के शोभा यात्रा में शामिल होने पर रोक लगाने की मांग की है.

जानकारी के मुताबिक, रामनवमी शनिवार को है. सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस मौके पर राजधानी पटना सहित सूबे के सभी इलाकों में शोभा यात्रा निकाली जाती रही है. वहीं, कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेमचंद मिश्रा ने राजनीति दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के शोभा यात्रा में शामिल होने को लेकर सवाल उठाये हैं. उन्होंने राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर प्राथमिकी दर्ज कराये जाने की मांग की है. इधर, बीजेपी ने कांग्रेस की मानसिकता पर सवाल उठाते हुए हिंदू विरोधी करार दिया है. बीजेपी विधायक नितिन नवीन ने सवाल उठाते हुए कांग्रेस से पूछा है कि चुनाव के कारण क्या दीपावली, होली, छठ बंद हो जायेगा? कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता शर्मनाक है. राजनीति के लिए वह कुछ भी कर सकती है. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर राजनीति कांग्रेस बंद करे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >