आचार संहिता लागू होने के बाद बैंक खातों की चल रही जांच, 100 संदिग्ध लेन-देन के मामले आये सामने

पटना : आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में करीब 100 बैंक खाते ऐसे सामने आये हैं, जिनकी लेन-देन संदिग्ध मानी जा रही है. इन खातों से 10 लाख या इससे ज्यादा रुपये की निकासी हुई या जमा की गयी है. समुचित जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा इन लेन-देन का मकसद […]

पटना : आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य में करीब 100 बैंक खाते ऐसे सामने आये हैं, जिनकी लेन-देन संदिग्ध मानी जा रही है. इन खातों से 10 लाख या इससे ज्यादा रुपये की निकासी हुई या जमा की गयी है. समुचित जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा इन लेन-देन का मकसद क्या है.

इसमें कुछ खातों में व्यावसायिक कारणों से भी लेन-देन होना संभव हो सकता है. हालांकि जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि यह लेन-देन कितना सही है. अगर जांच में यह स्पष्ट हो जाता है कि इन रुपये का उपयोग चुनावी या अन्य कारणों से करना मकसद था, तो संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. इस संदिग्ध लेन-देन वाले 100 खातों में सबसे ज्यादा संख्या मुजफ्फरपुर से जुड़े हुए हैं. इसके अलावा सीतामढ़ी, समस्तीपुर समेत कुछ अन्य शहरों में ऐसे मामले सामने आये हैं. पटना से जुड़े मामलों की संख्या कम है.

इन खातों में हाल में हुए लेन-देन का मिलान पुराने डिटेल से होगा. अगर पुराने हिसाब में भी बड़ी राशि की बात सामने आती है, तो इसका सही स्रोत देखा जायेगा. गौरतलब है कि 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब 72 लाख और बिहार विधान सभा चुनाव 2015 में एक करोड़ 72 लाख रुपये जब्त किये गये थे. इसमें संदिग्ध खातों से लेन-देन होने वाले रुपये भी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >