पटना : निरीक्षण में सोयी मिलीं नर्स, कार्रवाई की अनुशंसा

आक्रोशित नर्सों ने अधीक्षक को घेरे पटना सिटी : एनएमसीएच के शिशु रोग विभाग में मध्य रात औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह विभाग के इमरजेंसी निक्कू में पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर तैनात आठ नर्स में चार ही मिलीं. इसमें भी दो नर्स सोयी हुई मिलीं. नर्सों को फटकार लगाने […]

आक्रोशित नर्सों ने अधीक्षक को घेरे
पटना सिटी : एनएमसीएच के शिशु रोग विभाग में मध्य रात औचक निरीक्षण के लिए पहुंचे विभागाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार सिंह विभाग के इमरजेंसी निक्कू में पहुंचे तो वहां ड्यूटी पर तैनात आठ नर्स में चार ही मिलीं.
इसमें भी दो नर्स सोयी हुई मिलीं. नर्सों को फटकार लगाने के बाद जब वह विभाग के निक्कू नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई में पहुंचे, तो यहां भी दरवाजा बंद मिला, दरवाजा खटखटाने के दस मिनट के बाद खोला गया. कार्य में लापरवाही के मामले को विभागाध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए कोताही बरतने वाली नर्सों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा अधीक्षक डॉ चंद्रशेखर से की है.
इधर, नर्सों का कहना था कि विभागाध्यक्ष ने निरीक्षण के दौरान गलत व्यवहार किया. नर्सों ने लिखित आवेदन भी अधीक्षक को सौंपा. अधीक्षक ने बताया कि विभागाध्यक्ष रात में निरीक्षण में पहुंचे थे. रिपोर्ट सौंपी है न्यायोचित कार्रवाई होगी. अधीक्षक ने नर्सों को आश्वस्त किया कि वह विभागाध्यक्ष से बात कर सार्थक पहल करेंगे. दूसरी ओर विभागाध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >