पटना : सी-क्रेवा करेगी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की निगरानी

पटना : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निगम क्षेत्र में कई प्रमुख योजनाएं शुरू की गयी है. इन योजनाओं की निगरानी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लि. व नगर निगम की ओर से की जा रही है. लेकिन, अब निर्धारित समय से योजनाएं धरातल पर उतारे. इसको लेकर नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने सी-क्रेवा को निगरानी […]

पटना : स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत निगम क्षेत्र में कई प्रमुख योजनाएं शुरू की गयी है. इन योजनाओं की निगरानी स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट लि. व नगर निगम की ओर से की जा रही है. लेकिन, अब निर्धारित समय से योजनाएं धरातल पर उतारे.
इसको लेकर नगर आयुक्त अनुपम कुमार सुमन ने सी-क्रेवा को निगरानी की जिम्मेदारी दिया है. नगर आयुक्त ने अपने कार्यालय आदेश में सी-क्रेवा के कंसल्टेंट अजीत कुमार नयन और स्मार्ट सिटी के मैनेजर रोहित प्रकाश को परियोजना की निगरानी को लेकर अधिकृत किया है. रोजाना योजनाओं को निगरानी करने के लिए प्रतिवेदन भी समर्पित करने का निर्देश दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >