पटना : सुपौल से रंजीता व खगड़िया से मुकेश ने भरा पर्चा

पटना : लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के नामांकन के पांचवें दिन कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. झंझारपुर से पांच, सुपौल से तीन, अररिया से दो, मधेपुरा से दो और खगड़िया से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. इसकी जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. इधर, […]

पटना : लोकसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के नामांकन के पांचवें दिन कुल 16 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. झंझारपुर से पांच, सुपौल से तीन, अररिया से दो, मधेपुरा से दो और खगड़िया से चार प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया.
इसकी जानकारी अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजय कुमार सिंह ने दी. इधर, चौथे चरण में मंगलवार से पांच लोकसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू हो गया है. चौथे चरण में दरभंगा लोकसभा क्षेत्र में एक, बेगूसराय लोकसभा क्षेत्र में एक प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया. चौथे चरण के तीन लोकसभा क्षेत्रों उजियारपुर, समस्तीपुर और मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में एक भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया.
सुपौल प्रतिनिधि के अनुसार, सुपौल से कांग्रेस उम्मीदवार रंजीता रंजन ने मंगलवार को नामांकन का पर्चा दाखिल किया. इसमें प्रस्थापक के रूप में सबीहा परवीन एवं दिनेश प्रसाद ठाकुर शामिल थे. वहीं, खगड़िया प्रतिनिधि के अनुसार, महागठबंधन के उम्‍मीदवार सह विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मुकेश सहनी ने मंगलवार को निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष खगड़िया लोकसभा सीट से अपना नामां‍कन दाखिल किया.
कांग्रेस प्रत्याशी पर आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज : पूर्णिया. महागठबंधन के कांग्रेस के प्रत्याशी उदय सिंह पर रूपौली थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है. धमदाहा की एसडीओ राजेश्वरी पांडे ने बताया कि चुनाव आयोग के पयर्वेक्षक ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान रूपौली थाने के डोभा चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी श्री सिंह को अनुमति से ज्यादा वाहनों के काफिला के साथ चुनाव प्रचार करने की शिकायत करते हुए वीडियो बना कर रिपोर्ट दर्ज कराने का निर्देश दिया था.
मधेपुरा से शरद आज भरेंगे पर्चा, उपेंद्र भी होंगे शामिल
पटना : राजद के सिंबल पर मधेपुरा से शरद यादव बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे. इस मौके पर रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री उपेंद्र कुशवाहा भी शामिल होंगे. रालोसपा के मुख्य प्रवक्ता इ अभिषेक झा ने बताया कि बुधवार को उपेंद्र कुशवाहा मोतिहारी से मधेपुरा जायेंगे. मधेपुरा में शरद यादव के नामांकन शामिल होकर पटना वापस लौटेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >