पटना :प्रभात खबर का '' वोट करें, देश गढ़ें '' कार्यक्रम आज बीआइए में

पटना : आम मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर प्रभात खबर की ओर से चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘ वोट करें, देश गढ़ें ‘ के तहत बुधवार को सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए) सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. बीआइए व जिला प्रशासन के सहयोग से […]

पटना : आम मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने को लेकर प्रभात खबर की ओर से चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ‘ वोट करें, देश गढ़ें ‘ के तहत बुधवार को सिन्हा लाइब्रेरी रोड स्थित बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआइए) सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
बीआइए व जिला प्रशासन के सहयोग से शाम पांच बजे आयोजित इस कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी चैंबर से जुड़े व्यवसायियों को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास करते हुए उनके प्रश्नों का जवाब देंगे. कार्यक्रम में चुनाव आइकन सह लोक गायिका नीतू नवगीत, बीआइए के अध्यक्ष केपीएस केशरी, उपाध्यक्ष नरसिंह जायसवाल, महामंत्री एमपी बिदासारिया, पूर्व अध्यक्ष रामलाल खेतान सहित बड़ी संख्या में बीआइए से जुड़े सदस्य मौजूद रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >