कार से मारी ठोकर, पकड़ने के प्रयास पर फायरिंग

पटना : जक्कनपुर थाने के विग्रहपुर में अपराधी धर्मेंद्र ने अपनी नयी कार से धक्का मार कर चार-पांच लोगों को घायल कर दिया. लोगों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए निकल गया. आक्रोशित लोगों ने उसके घर का घेराव कर हंगामा किया और इसी बीच […]

पटना : जक्कनपुर थाने के विग्रहपुर में अपराधी धर्मेंद्र ने अपनी नयी कार से धक्का मार कर चार-पांच लोगों को घायल कर दिया. लोगों ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह अपने साथियों के साथ फायरिंग करते हुए निकल गया.

आक्रोशित लोगों ने उसके घर का घेराव कर हंगामा किया और इसी बीच सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने धर्मेंद्र को खोजने के लिए घर के अंदर तलाशी ली तो उसका बड़ा भाई उपेंद्र शराब पीते हुए मिल गया.
पुलिस ने उपेंद्र को गिरफ्तार
कर लिया और आधी बोतल शराब जब्त कर ली है. मेडिकल जांच में
उपेंद्र कुमार के शराब पीने की पुष्टि हो गयी और फिर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया. पुलिस ने धर्मेंद्र के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस कर दिया है और पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.
अगजा के दिन की घटना
होली के एक दिन पूर्व अगजा को धर्मेंद्र ने एक नयी कार खरीदी थी. मुहल्ले में लोग अगजा जलाने के लिए एकत्रित थे और काफी भीड़ थी. धर्मेंद्र अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और शराब के नशे में था. उसने गलत ढ़ंग से गाड़ी को पीछे की ओर किया और गाड़ी से चार-पांच लोगों को धक्का लगा.
जिसके कारण वे लोग घायल हो गये. लोगों ने धर्मेंद्र और उसके साथियों को पकड़ना चाहा तो उन लोगों ने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके कारण लोग पीछे हट गये. इसके बाद वह गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया. आक्रोशित लोगों ने उसके घर का घेराव कर दिया और हंगामा करना शुरू कर दिया.
पुलिस को भी मामले की जानकारी हुई और वे लोग भी दल-बल के साथ पहुंचे. जक्कनपुर थानाध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद ने बताया कि उपेंद्र कुमार को शराब पीने के आरोप में जेल भेजा गया है. आरोपित धर्मेंद्र की तलाश में छापेमारी की जा रही है. विदित हो कि धर्मेंद्र पूर्व से आपराधिक चरित्र का रहा है और जेल जा चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >