ककोलत : एक पार्क व दो कैफेटेरिया बनने का काम अगस्त से होगा शुरू

पटना : ककाेलत जलप्रपात से नीचे गिरने वाला पानी पर्यटकों के पीने लायक बनाया जायेगा. इसके लिए पूरे सीवरेज के माध्यम से पानी को प्यूरी फायर कर उसके लिए जगह-जगह पर नल लगाया जायेगा. जहां से पर्यटक आराम से शुद्ध व ठंडा पानी लेकर पी सकेंगे. वहीं, पर्यटकों की सुविधा के लिए दो रोप-वे, बच्चों […]

पटना : ककाेलत जलप्रपात से नीचे गिरने वाला पानी पर्यटकों के पीने लायक बनाया जायेगा. इसके लिए पूरे सीवरेज के माध्यम से पानी को प्यूरी फायर कर उसके लिए जगह-जगह पर नल लगाया जायेगा.

जहां से पर्यटक आराम से शुद्ध व ठंडा पानी लेकर पी सकेंगे. वहीं, पर्यटकों की सुविधा के लिए दो रोप-वे, बच्चों के लिए एक पार्क एवं दो कैफेटेरिया का निर्माण अगस्त माह से शुरू होगा.पूर्व में मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश के बाद रोपवे व चिल्ड्रेन पार्क बनाने पर विभाग काम कर रहा था. जब गर्मी में वहां आये देश-विदेश के पर्यटकों के बारे में समीक्षा हुई, तो निर्माण कार्य में कई नये काम को भी अनुमति मिल गयी है. वहीं, निर्माण में नौ करोड़ 42 लाख है. इसे 18 माह में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. अधिकारियों ने कहा कि विकास कार्य में पैसों की कमी नहीं होगी.

नहीं है निर्माण कार्य में कोई बाधा

ककोलत की जमीन के एवज में गोविंदपुर के एकतारा में 12.3 एकड़ जमीन पर जिला प्रशासन ने कब्जा दिला दिया है. अब ककोलत में निर्माण कार्य शुरू होने में कोई बाधा नहीं है. ककोलत में विकास कार्य शुरू करने के लिए पर्यटन विभाग ने प्रशासनिक रूप से स्वीकृति दे दी है.

यहां से शुरू होगा काम

कैफेटेरिया ब्लॉक, सीढ़ियों का जीर्णोद्धार, रोप-वे, बैठने की जगह का जीर्णोद्धार, पहुंच पथ व सीढ़ियों पर लाइटिंग, पानी की निकासी, ककोलत प्रवेश द्वार निर्माण, गार्ड रूम व टिकट काउंटर का निर्माण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >