पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में कोई किसी की सुन नहीं रहा है. तेजस्वी यादव दावा करते थे कि महागठबंधन में सबकुछ ठीक है, लेकिन इस गठबंधन की सभी गांठे साफ दिख रही है और वो भी कमजोर गांठे दिख रही है. सिंह ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों को एक सूत्र में बांधना काफी कठिन होता है.
यह काम तेजस्वी यादव से नहीं हो पायेगा. राजद और गठबंधन के दलों में कोई अंतर नहीं है. महागठबंधन के दल आपस में एक-दूसरे का बेड़ा गर्क करेंगे और वह दिन दूर नहीं, जब सिर फुटव्वल होगा. उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियों का जो कुनबा है, वह इसलिए है क्योंकि यहां किसी का कोई एथिक्स नहीं है.
