पटना : देश की स्थिति बिल्कुल ठीक, तेजस्वी मुद्दाविहीन : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश की स्थिति बिलकुल ठीक है, लेकिन आपकी शब्दों की दरिद्रता बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी शब्दविहीन और मुद्दाविहीन हो गये हैं, इसलिए मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं. जदयू के […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि देश की स्थिति बिलकुल ठीक है, लेकिन आपकी शब्दों की दरिद्रता बढ़ गयी है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी शब्दविहीन और मुद्दाविहीन हो गये हैं, इसलिए मीडिया पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं.

जदयू के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने जो पत्र लिखा है उससे उनकी सोच सामने आ गयी. तेजस्वी यादव का फ्रस्ट्रेशन लेबल इतना हाइ हो गया है कि अब वो अपना भड़ास अखबार और न्यूज़ चैनल पर निकाल रहे हैं. उनसे अब पार्टी भी नहीं चल रही है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव से राजनीति नही हो पायेगी. राजनीति में त्याग की जरूरत होती है. वे परिवारवाद से ऊपर नहीं उठे .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >