नेगी पटना एयरपोर्ट के नये निदेशक होंगे

पटना : पटना एयरपोर्ट के निदेशक आरएस लाहौरिया का स्थानांतरण कोलकाता एयरपोर्ट हो गया है. वे वहां जीएम, एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के पद पर काम करेंगे. लाहौरिया की जगह गोवा एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश नेगी को पटना एयरपोर्ट का निदेशक बनाया गया है. हालांकि इस माह लाहौरिया पटना में ही कार्यरत रहेंगे और अगले महीने […]

पटना : पटना एयरपोर्ट के निदेशक आरएस लाहौरिया का स्थानांतरण कोलकाता एयरपोर्ट हो गया है. वे वहां जीएम, एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट के पद पर काम करेंगे. लाहौरिया की जगह गोवा एयरपोर्ट के निदेशक भूपेश नेगी को पटना एयरपोर्ट का निदेशक बनाया गया है.
हालांकि इस माह लाहौरिया पटना में ही कार्यरत रहेंगे और अगले महीने कोलकाता में योगदान देंगे. वहीं, पटना एयरपोर्ट के डीजीएम एटीसी एके द्विवेदी का भी स्थानांतरण गोरखपुर कर दिया गया है. वे वहां एयरपोर्ट निदेशक के रुप में पदस्थापित होंगे. वे भी इस माह पटना में ही कार्यरत रहेंगे और अगले महीने गोरखपुर में योगदान देंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >