मोकामा : मजदूरी मांगने पर भट्ठा मालिक ने चार मजदूरों को बनाया बंधक

मोकामा : मजदूरी मांगने पर चार मजदूरों को ईंट भट्ठा मालिक ने बंधक बना लिया. यह घटना मोकामा थाना के शिवनार गांव की है. पुलिस ने बुधवार की रात चारों मजदूरों को मुक्त कराया. मुक्त कराये गये दो मजदूर बेगूसराय और दो खगड़िया जिले के रहने वाले हैं. बताया जा रहा है कि तकरीबन दो […]

मोकामा : मजदूरी मांगने पर चार मजदूरों को ईंट भट्ठा मालिक ने बंधक बना लिया. यह घटना मोकामा थाना के शिवनार गांव की है. पुलिस ने बुधवार की रात चारों मजदूरों को मुक्त कराया. मुक्त कराये गये दो मजदूर बेगूसराय और दो खगड़िया जिले के रहने वाले हैं.
बताया जा रहा है कि तकरीबन दो वर्षों से उत्तरी बिहार के तकरीबन दो दर्जन मजदूर ईंट भट्ठा पर काम कर रहे थे. काफी दिनों से मजदूरी नहीं मिलने पर मजदूरों ने नाराजगी जतायी. ईंट भट्ठा मालिक ने गुस्से में आकर मजदूरों से गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी. इसका विरोध करने पर चार मजदूरों को एक कमरे में बंद कर दिया गया.
कमरे में घंटों बंद रहने के बाद एक मजदूर ने पुलिस हेल्पलाइन 100 पर घटना की जानकारी दी. वहीं , कंट्रोल से सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची.
कमरे का ताला तोड़कर मजदूरों को मुक्त कराया गया. पुलिस पीड़ित मजदूरों का बयान दर्ज कर इस मामले में कार्रवाई में जुटी है. फिलहाल चारों मजदूरों को पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है. वहीं उसके परिजनों को घटना की सूचना दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >