फुलवारीशरीफ : गौरीचक में ठेकेदार को मारी गोली

बाइक पर सवार दो अपराधी मुंह पर गमछा बांधकर आये थे घर के दरवाजे पर बैठा हुआ ठेकेदार, एनएमसीएच रेफर फुलवारीशरीफ : गौरीचक के बीबीपुर में घर के दरवाजे पर बैठे ठेकेदार को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गये. गोली ठेकेदार के गर्दन में पीछे जा लगी और वह गिड़कर तड़पने लगा. […]

बाइक पर सवार दो अपराधी मुंह पर गमछा बांधकर आये थे
घर के दरवाजे पर बैठा हुआ ठेकेदार, एनएमसीएच रेफर
फुलवारीशरीफ : गौरीचक के बीबीपुर में घर के दरवाजे पर बैठे ठेकेदार को अपराधियों ने गोली मार दी और फरार हो गये. गोली ठेकेदार के गर्दन में पीछे जा लगी और वह गिड़कर तड़पने लगा.
गोली चलते ही वहां अफरा -तफरी मच गयी. ठेकेदार के घर मे कोहराम मच गया. लोगों की मदद से परिजन उसे आनन फानन में अस्पताल ले गये, जहां से बेहतर इलाज के लिए एनएमसीएच रेफर कर दिया गया.
फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. डॉक्टर उसकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं.जख्मी 50 वर्षीय धर्मेंद्र यादव मिट्टी कटवाकर बेचने का काम करता है. अवैध रूप से नदी व बांध की मिट्टी कटवाकर बेचना उसका पुराना धंधा है. मौके पर पहुंची पुलिस वारदात की तहकीकात में जुट गयी.
बताया जा रहा है कि बीबीपुर में दबंग धर्मेंद्र यादव अपने दरवाजे पर बैठा था तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने उसे नजदीक से गोली मार दी. अपराधी चेहरे को गमछा से छिपाए हुए आये थे. अपराधियों की मंशा भंप धर्मेंद्र यादव अपने घर में भागने के लिए घूमा ही था कि अपराधियों ने उसके गर्दन में पीछे से गोली मार दी.
सूचना पाकर गौरीचक थानेदार कृष्ण मुरारी दल- बल के साथ पहुंचे और छानबीन में जुट गये. थानेदार ने बताया कि जख्मी धर्मेंद्र यादव को इलाज के लिए भेजा गया है. होश में आने पर उसके बयान के बाद अपराधियों के बारे में और वारदात की हकीकत पता चलेगा. बहरहाल पुलिस हर पहलु पर छानबीन में जुटी है. परिजनों ने अब तक इस मामले में किसी को नामजद नहीं कराया है. घटना को लेकर लोगों में दहशत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >