पटना सिटी : तख्त श्री हरिमंदिरजी पटना साहिब प्रबंधक कमेटी में कायम रस्साकशी अब भी बरकरार है. अध्यक्ष अवतार सिंह हित की ओर से कमेटी के पूर्व महासचिव सरदार चरणजीत सिंह को कमेटी का सलाहकार बनाने के फैसले पर महासचिव महेंद्र पाल सिंह ढिल्लन ने रोक लगा दी है.
महासचिव ने अध्यक्ष को लिखे पत्र में कहा है कि बीते 18 नवंबर, 2018 में हुई प्रबंधक कमेटी की बैठक में सरदार चरणजीत सिंह को प्रबंधक कमेटी का सलाहाकार नियुक्ति करने संबंधित कोई निर्णय नहीं हुआ. इतना ही नहीं यह भी बताना आवश्यक है कि सरदार चरणजीत सिंह तनखैय्या हैं.
गुरुघर की मर्यादा के अनुसार वे तख्त साहिब में किसी तरह की सेवा संभाल नहीं सकते हैं. इसके अलावा भी कई बातों को रखते हुए सहालकार की नियुक्ति पर रोक लगाने की बात कही है. दूसरी ओर, कथावाचक ज्ञानी सुखदेव की सेवा आरंभ करा दी गयी है. सचिव महेंद्र सिंह छाबड़ा ने बताया कि ज्ञानी सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को दरबार साहिब में अपनी सेवा शुरू कर दी है.
हालांकि, सहालाकर की नियुक्ति के मामले में अध्यक्ष का कहना है कि पांच मार्च को प्रस्तावित प्रबंधक कमेटी की बैठक में काफी कुछ स्पष्ट हो जायेगा.
