विवि सेवा आयोग करेगा नौ हजार शिक्षकों की नियुक्ति

पटना : नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजवर्धन आजाद की अध्यक्षता में नवगठित राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग नौ हजार विवि शिक्षकों की नियुक्ति करेगा. अगले सप्ताह से आयोग काम करने लगेगा. अभी सचिव और सदस्यों की नियुक्ति बाकी है. आयोग में एक अध्यक्ष और अधिकतम छह सदस्य होंगे. इनमें आधे सदस्य विश्वविद्यालयों के प्राचार्य होंगे. इनके […]

पटना : नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ राजवर्धन आजाद की अध्यक्षता में नवगठित राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग नौ हजार विवि शिक्षकों की नियुक्ति करेगा. अगले सप्ताह से आयोग काम करने लगेगा. अभी सचिव और सदस्यों की नियुक्ति बाकी है. आयोग में एक अध्यक्ष और अधिकतम छह सदस्य होंगे. इनमें आधे सदस्य विश्वविद्यालयों के प्राचार्य होंगे. इनके लिए पांच वर्ष का अनुभव आवश्यक शर्त होगी.
अध्यक्ष की सेवानिवृत्ति की अधिकतम आयु 72 वर्ष और सदस्यों की 70 वर्ष तय की गयी है. उधर, नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ राजवर्धन आजाद ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि अभी उनकी नियुक्ति हुई है. पहले विभागीय कार्यों को देखेंगे, उसके बाद ससमय पूरा करने का प्रयास करेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे वे गंभीरता से निभायेंगे.
डॉ राजवर्धन का परिचय
-बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भागवत झा आजाद के बेटे हैं डॉ राजवर्धन आजाद.
– पटना मेडिकल कॉलेज, पटना यूनिवर्सिटी से 1973 में एमबीबीएस.
-1977 एम्स, दिल्ली से एमडी. इसके अलावा, कई अन्य डिग्रियां भी लीं.
-राज रेटिना एंड आइ केयर सेंटर के चेयरमैन और डायरेक्टर.
– चीन के जोंगशन ऑफ्थलमिक सेंटर में विजिटिंग प्रोफेसर.
– नयी दिल्ली के डॉ राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर ऑफ्थलमिक साइंसेज के पूर्व चीफ और प्रोफेसर ऑफ ऑफ्थलमोलॉजी.
– भारत सरकार के श्रम मंत्रालय में इम्पलॉय स्टेट इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के सलाहकार.
– सार्क एकेडमी ऑफ ऑफ्थलमोलॉजी के सेक्रेट्री जनरल.
– रक्षा मंत्रालय के आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज के पूर्व सलाहकार.
– मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के पूर्व सलाहकार.
-डॉ राजवर्धन कई जर्नल के संपादक भी रहे हैं.
7 को जिला, 10 को प्रखंड व 13 मार्च को पंचायत स्तर पर बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >