दानापुर : सात कार्टन अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

दानापुर : गुरुवार को सुबह दानापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैदा टोली में छापेमारी कर सात कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. यह शराब होली पर्व के लिए स्टॉक की जा रही थी. गिरफ्तार तस्करों में […]

दानापुर : गुरुवार को सुबह दानापुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मैदा टोली में छापेमारी कर सात कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद कर तीन तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. यह शराब होली पर्व के लिए स्टॉक की जा रही थी. गिरफ्तार तस्करों में रोहित कुमार (बीबीगंज), मिथुन कुमार व रोहित कुमार (आरपीएस मोड़) निवासी हैं. फरार तस्कर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >