दानापुर : बैंक अधिकारी बताकर एसएसबी जवान के खाते में लगायी सेंध

दानापुर : खुद बैंक अधिकारी बताकर ठग ने एसएसबी के जवान के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 65 हजार रुपये की खरीदारी कर ली. इस संबंध में एसएसबी के जवान विश्वास ने दानापुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. इधर, थाना क्षेत्र लेखानगर में टेलीफोन के डक्ट पाइप की चोरी करते हुए रंगे […]

दानापुर : खुद बैंक अधिकारी बताकर ठग ने एसएसबी के जवान के क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर 65 हजार रुपये की खरीदारी कर ली. इस संबंध में एसएसबी के जवान विश्वास ने दानापुर थाना में अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कराया.
इधर, थाना क्षेत्र लेखानगर में टेलीफोन के डक्ट पाइप की चोरी करते हुए रंगे हाथ चार लोगों को गाड़ी समेत पकड़ कर लोगों ने पुलिस के हवाले किया. गिरफ्तार लोगों में नारो बिंद, सुदाम बिंद, अधिक बिंद एव सुरेश बिंद शामिल हैं.चोरों ने बताया कि ठेकेदार के साथ वे काम करते है. ठेकेदार के कहने पर पाइप लेने आये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >