पटना : आंधी-पानी के साथ ओले भी गिरे, दो की गयी जान

पटना : गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में बुधवार की सुबह तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे, जिससे काफी नुकसान हुआ. जहानाबाद में कई पेड़ गिये. वहीं उत्तर बिहार में बुधवार को आयी तेज आंधी व पानी से आम व लीची को फसल को नुकसान हुआ है. वहीं, मधुबनी के […]

पटना : गोपालगंज, सीवान, जहानाबाद, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, गया समेत कई जिलों में बुधवार की सुबह तेज आंधी के साथ ओले भी गिरे, जिससे काफी नुकसान हुआ. जहानाबाद में कई पेड़ गिये. वहीं उत्तर बिहार में बुधवार को आयी तेज आंधी व पानी से आम व लीची को फसल को नुकसान हुआ है.
वहीं, मधुबनी के घोघरडीहा में ठनका गिरने से महिला की मौत हो गयी. वहीं, समस्तीपुर के ताजपुर थाने के हरपुर भिंडी पंचायत के दर्जिनिया चौर में वज्रपात की चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत हो गयी. गया में ठनका गिरने से ऑटो के गैराज के वाहन जल गये और औरंगाबाद के गोह में ठनका गिरने से एक की मौत हो गयी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >