पटना : ठेकेदार के चोरी हुए दो लाख रुपये बरामद, दो गिरफ्तार

पटना : एसके पुरी थाने के चिल्ड्रेन पार्क के समीप स्थित हरिलाल रेस्टोरेंट से गायब हुए जल संसाधन विभाग के ठेकेदार विपिन कुमार के दो लाख रुपये व दस्तावेज को पटना पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया. यह जानकारी मंगलवार को सिटी एसपी मध्य प्रांतोष कुमार दास ने संवाददाता सम्मेलन में दी. उन्होंने कहा […]

पटना : एसके पुरी थाने के चिल्ड्रेन पार्क के समीप स्थित हरिलाल रेस्टोरेंट से गायब हुए जल संसाधन विभाग के ठेकेदार विपिन कुमार के दो लाख रुपये व दस्तावेज को पटना पुलिस की टीम ने बरामद कर लिया. यह जानकारी मंगलवार को सिटी एसपी मध्य प्रांतोष कुमार दास ने संवाददाता सम्मेलन में दी.
उन्होंने कहा कि इस घटना को अंजाम देने के आरोप में भवन निर्माण विभाग सचिवालय में लिपिक सोनू कुमार व इंटरमीडिएट के छात्र अर्नव कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है. सोनू कुमार का आवास गुलजारबाग में है. जबकि अर्नव का घर आलमगंज के महात्मा गांधी रोड में है. दोनों चचेरे भाई हैं. बाइक भी पुलिस ने जब्त कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >