पटना : बीएड कॉलेजों को 28 तक डॉक्यूमेंट्स देने का निर्देश

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी तक मान्यता संबंधी डाॅक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने का निर्देश बीएड कॉलेजों को दिया है, अन्यथा उन्हें नामांकन की अनुमति नहीं दी जायेगी. जानकारी के अनुसार अभी भी करीब 45 कॉलेजों के डॉक्यमेंट्स विवि को नहीं मिले हैं. विवि ने अद्यतन सूची वेबसाइट पर डाल दी है और उस […]

पटना : नालंदा खुला विश्वविद्यालय ने 28 फरवरी तक मान्यता संबंधी डाॅक्यूमेंट्स प्रस्तुत करने का निर्देश बीएड कॉलेजों को दिया है, अन्यथा उन्हें नामांकन की अनुमति नहीं दी जायेगी. जानकारी के अनुसार अभी भी करीब 45 कॉलेजों के डॉक्यमेंट्स विवि को नहीं मिले हैं.
विवि ने अद्यतन सूची वेबसाइट पर डाल दी है और उस पर 28 फरवरी तक आपत्ति मांगा है. दो मार्च को फाइनल सूची डाली जायेगी. इसके बाद कॉलेजों को समय नहीं दिया जायेगा. गौरतलब है कि 10 मार्च को बिहार राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा (सीइटी-बीएड) आयोजित की जानी है. 30 मार्च को रिजल्ट जारी होगा.
14 मई से 25 जून के बीच काउंसेलिंग होगी. 26 से 28 जून के बीच नामांकन को पूरा कर लिया जायेगा. 95 हजार छात्रों ने इसके लिए आवेदन किया है. जिन छात्रों ने सुधार के तहत आरक्षित वर्ग से सामान्य वर्ग में अपना आवेदन किया था उन्हें अतिरिक्त राशि जमा करने को 25 फरवरी तक का मौका दिया गया है. इसके बाद छात्रों की संख्या में आंशिक बढ़ोतरी हो सकती है.
सीएम ने लक्षद्वीप में चुनावी रणनीति पर की चर्चा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को लक्षद्वीप में लोकसभा चुनाव के जदयू प्रत्याशी डॉ सादिक कोया और उनके समर्थकों से आगे की चुनावी रणनीति पर बातचीत की. वहां से पटना लौटने के पहले लक्षद्वीप के कालपेनी द्वीप जाकर डॉ सादिक कोया के पिता स्व डॉ मोहम्मद कोया की कब्र का दर्शन किया और उनके प्रति संवेदना जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >