पटना : तेजस्वी के अंदर की निकल रही है कुंठा : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्रिकेट के मैदान में उन्हें शॉट्स, बाउंसर और गुगली खेलने का मौका नहीं मिला. पॉलिटिक्स में भी वो कुछ खास नहीं कर पाये. ऐसे में उनके अंदर की कुंठा निकल रही है. यही कारण है […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने गुरुवार को तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा है कि क्रिकेट के मैदान में उन्हें शॉट्स, बाउंसर और गुगली खेलने का मौका नहीं मिला. पॉलिटिक्स में भी वो कुछ खास नहीं कर पाये. ऐसे में उनके अंदर की कुंठा निकल रही है. यही कारण है कि पीएचइडी की बहाली पर उन्होंने सवाल उठाया है. सिंह ने कहा कि पीएचइडी की बहाली ऑनलाइन प्रक्रिया थी. इसलिए इसमें कोई भी नाम हो सकता है. उसकी जांच हो रही है.
उन्होंने कहा कि सुशासन की सरकार में चरवाहा विद्यालय का कॉन्सेप्ट नहीं है. यहां ऑनलाइन प्रक्रिया से काम होता है, जो दूध का दूध पानी का पानी करता है. तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने कहा कि उन्हें भ्रष्टाचार से लिप्त राजनीति विरासत में मिली है. तेजस्वी ने भ्रष्टाचार से हजारों करोड़ की संपत्ति हासिल की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >