दनियावां में हादसा :टेंपो-ट्रक में टक्कर, चार की मौत, पांच गंभीर, एनएमसीएच में भर्ती

दनियावां/पटना सिटी : शाहजहांपुर थाने क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास एसएच पर हिलसा से दनियावां की ओर जा रही ऑटो को एक ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे चार यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. थाना सूत्रों ने […]

दनियावां/पटना सिटी : शाहजहांपुर थाने क्षेत्र में अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के पास एसएच पर हिलसा से दनियावां की ओर जा रही ऑटो को एक ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे चार यात्रियों की मौत हो गयी, जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गये.
घायलों को एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है. थाना सूत्रों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग 10:30 बजे हिलसा-दनियावां एसएच-4 पर टेंपो और ट्रक में टक्कर हो गयी. इससे टेंपो में सवार चार यात्रियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि अन्य पांच घायल हो गये. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार गश्ती वाहन से सभी घायलों को लेकर एनएमसीएच पहुंचे. टेंपो में सभी सवार सिगिरियावां के ही रहने वाले थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >