पटना : शूटिंग के लिए बुक किया कैमरा दीदारगंज में बुला कर लूट लिया

पटना : पटना में अपराधियों ने लूटपाट करने के एक नये ट्रेंड की शुरुआत की है. किसी भी व्यवसायी से सामान को बुक करा कर उसे अपनी जगह पर डिलिवरी देने को बुला रहे हैं और फिर सामान को हथियार के बल पर लूट रहे हैं. ऐसा ही एक ऐसा मामला बुधवार को सामने आया […]

पटना : पटना में अपराधियों ने लूटपाट करने के एक नये ट्रेंड की शुरुआत की है. किसी भी व्यवसायी से सामान को बुक करा कर उसे अपनी जगह पर डिलिवरी देने को बुला रहे हैं और फिर सामान को हथियार के बल पर लूट रहे हैं. ऐसा ही एक ऐसा मामला बुधवार को सामने आया है.
इसमें गांधी मैदान थाने के भट्टाचार्या रोड में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी के संचालक कार्तिक कुमार से लुटेरों ने दो कैमरा बुक कराया और कार्यक्रम स्थल दीदारगंज में होने की जानकारी देकर बुला लिया. इसके बाद लुटेरों ने हथियार का भय दिखाते हुए कार्तिक व सहयोगी रितिक कुमार से दोनों कैमरों (सामान्य व ड्रोन कैमरा) को छीन लिया. विरोध करने पर अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और फरार हो गये. बताया जाता है कैमरे की कीमत करीब सात लाख रुपये है. कार्तिक कुमार ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ दीदारगंज थाने में मामला दर्ज करा दिया है. कार्तिक कुमार भट्टाचार्या रोड में रहते हैं.
19 फरवरी को दिया घटना को अंजाम: कार्तिक कुमार ने बताया कि उसे 18 फरवरी को एक मोबाइल नंबर से कॉल आया और फोन करने वाले ने अपना नाम अभय बताया. इसके बाद जानकारी दी कि वे लोग शूटिंग करना चाहते हैं.
इसके लिए वे फतुहा में 19 फरवरी को रात आठ बजे कैमरा लेकर आ जाये. इसके बाद वह अपने सहयोगी रितिक के साथ दो बाइक से कैमरा लेकर पहुंच गये. इसी बीच दीदारगंज थाने के नया चौक पर पहुंचे तो बिना नंबर का पल्सर पर सवार दो युवकों और कार पर सवार नकाबपोश युवकाें ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया और कैमरा छीन लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >