पटना : 4320 लोगों ने दिये नाम जोड़ने के आवेदन

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया. लगभग सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ स्तर से मतदाता सूची पढ़ कर सुनायी गयी अौर लोगों के नाम जोड़ने, नाम हटाने से लेकर संशोधन कराने के आवेदन लिये गये. इस दौरान कुल 4,320 लोगों ने अपने नाम जोड़ने के […]

पटना : लोकसभा चुनाव को लेकर जिले में रविवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया. लगभग सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ स्तर से मतदाता सूची पढ़ कर सुनायी गयी अौर लोगों के नाम जोड़ने, नाम हटाने से लेकर संशोधन कराने के आवेदन लिये गये. इस दौरान कुल 4,320 लोगों ने अपने नाम जोड़ने के आवेदन दिये. जबकि, 1,203 लोगों ने मतदाता सूची से नाम हटाने और 988 लोगों ने संशोधन के अलावा 275 लोगों ने अपने नाम स्थानांतरण के आवेदन दिये.
विशेष कैंप में डीएम कुमार रवि ने दीघा, बांकीपुर, कुम्हरार विधानसभा के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण भी किया. साथ ही लोगों से जल्द-से-जल्द आवेदन देकर अपने नाम जुड़वाने, संशोधन, स्थानांतरण कराने से लेकर विभिन्न शिकायतों के लिए आवेदन देने की अपील की.मिलेंगे दो और मौके : चुनाव के दौरान लोगों को मतदाता सूची में अपने नाम ठीक कराने, नाम जुड़वाने से लेकर विभिन्न संबंधित शिकायतों को दूर कराने के लिए दो और मौके मिलेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >