पटना : जवानों पर हमले से हर तरफ शोक और आक्रोश

सीआरपीएफ के बिहार-झारखंड सेक्टर मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने फोन कर परिजन की जानकारी जुटायी पटना : जम्मू एंड कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस को विस्फोट से उड़ाने की घटना के चंद मिनटों के बाद बिहार- झारखंड सेक्टर मुख्यालय का फोन भी घनघना उठा. यह वह समय था जब अधिकांश […]

सीआरपीएफ के बिहार-झारखंड सेक्टर मुख्यालय में सैकड़ों लोगों ने फोन कर परिजन की जानकारी जुटायी
पटना : जम्मू एंड कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के जवानों से भरी बस को विस्फोट से उड़ाने की घटना के चंद मिनटों के बाद बिहार- झारखंड सेक्टर मुख्यालय का फोन भी घनघना उठा. यह वह समय था जब अधिकांश अधिकारी लंच के लिए निकले हुए थे. आइजीपी चारू सिन्हा को यह जानकारी हुई तो उन्होंने सीआरपीएफ मुख्यालय के अधिकारियों से बात की.
वहां से मिले दिशा निर्देश के बाद बिहार सेक्टर के अधिकारियाें के साथ मीटिंग की. जवानों के परिवारीजनों के फोन अथवा उनके आने पर उनको संतोषजनक जानकारी देने और हर संभव मदद को भी कहा. अधिकारी दिल्ली और जम्मू एंड कश्मीर के अधिकारियों के संपर्क में रहे.आशियाना दीघा रोड स्थित इस मुख्यालय पर गतिविधि एकदम तेज हो गयी. जिनका बेटा-पति या भाई जम्मू-कश्मीर में तैनात है वह फोन कर यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि हताहतों में उनका प्रियजन तो नहीं है. देर रात तक सैकड़ों लोगों ने फोन कर जम्मू कश्मीर में तैनात परिजन की जानकारी जुटायी. लोगों में जवानों की शहादत पर शोक और आक्रोश दिखा. सीआरपीएफ कार्यालय के बाहर और आवासों में यह खबर जैसे ही टीवी पर प्रसारित हुई सीआरपीएफ से जुड़े लेागों का कलेजा धक कर गया. एक बार तो विश्वास ही नहीं हुआ कि हथियारों से लैस सैकड़ों जवानों के काफिले पर कोई अकेला आतंकी भी हमला कर सकता है. टीवी पर हादसे की तस्वीरों में क्षत-विक्षत शव देख रुह कांप गयी.
नक्सली हमले में एक साथी के शहीद होने से यहां पहले से ही था गम और गुस्सा
सीआरपीएफ बिहार के लिए यह दोहरी मार
पटनार : बिहार में सीआरपीएफ की पांच बटालियन की तैनाती है. दो कोबरा बटालियन भी है. बुधवार को गया में नक्सली हमले में एक साथी के शहीद होने से यहां पहले से ही गम और गुस्सा का माहौल था. 24 घंटे में हुई इस बड़ी घटना ने बल के मन पर सीधा आघात किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >