फतुहा : मंदिर की जमीन पर कब्जे के विरोध में जाम

फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित विष्णु मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा झोंपड़ी डाल कर कब्जा करने की कोशिश की गयी है. इसको लेकर रविवार को मंदिर के पुजारी सहित आसपास के ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को विष्णु मंदिर के पास ही रोड को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के […]

फतुहा : नदी थाना क्षेत्र के सबलपुर स्थित विष्णु मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं द्वारा झोंपड़ी डाल कर कब्जा करने की कोशिश की गयी है.
इसको लेकर रविवार को मंदिर के पुजारी सहित आसपास के ग्रामीणों ने स्टेट हाइवे को विष्णु मंदिर के पास ही रोड को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की. पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गयी इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस की मौजूदगी में झोंपड़ी को गिरा दिया.
मंदिर के पुजारी अर्जुन पांडेय ने बताया कि अमुक जमीन मंदिर की है जिस पर केदार राय व उनके सहयोगियों द्वारा कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी जिसे लोगों ने पुलिस के सामने ही गिरा दिया, जबकि पुलिस का कहना है कि केदार राय और उनके साथ कुछ लोग जमीन पर झोंपड़ी डाल दी थी, जिसे हटा दिया गया. पुलिस ने बताया कि जमीन से संबंधित मामला कोर्ट में लंबित है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >