18 लाख वकील 12 को करेंगे देशव्यापी आंदोलन

पटना : बार काउंसिल ऑफइंडिया के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि देश के वकील अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 11 और 12 फरवरी को सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे. मिश्र ने शुक्रवार को पटना में कहा कि देश के […]

पटना : बार काउंसिल ऑफइंडिया के चेयरमैन और सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि देश के वकील अपनी मांगों को लेकर एकजुट हैं और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के निर्देशानुसार 11 और 12 फरवरी को सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे.

मिश्र ने शुक्रवार को पटना में कहा कि देश के सभी अदालतों के वकील 11 फरवरी को एसोसिएशन में मांगों को लेकर एक बैठक करेंगे और बार काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा भारत के प्रधानमंत्री को दिये गये ज्ञापन की प्रति अपने जनप्रतिनिधि एमपी/एमएलए, जिला जज, डीएम, एसडीओ को सौंपेंगे. वहीं 12 फरवरी को देश के अठारह लाख से ज्यादा वकील अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >