पटना सेंट्रल मॉल में चोरी करने वाला गार्ड भेजा गया जेल

पटना : पटना सेंट्रल मॉल में चोरी करने वाले गार्ड विनोद साह को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. उसे पुलिस ने बाकी बचे करीब डेढ़ लाख रुपयों के संबंध में पूछताछ की तो उसने खर्च करने की जानकारी दी. विनोद साह की निशानदेही पर पुलिस ने उसके मुजफ्फरपुर औराई स्थित घर से 68 […]

पटना : पटना सेंट्रल मॉल में चोरी करने वाले गार्ड विनोद साह को पुलिस ने गुरुवार को जेल भेज दिया. उसे पुलिस ने बाकी बचे करीब डेढ़ लाख रुपयों के संबंध में पूछताछ की तो उसने खर्च करने की जानकारी दी. विनोद साह की निशानदेही पर पुलिस ने उसके मुजफ्फरपुर औराई स्थित घर से 68 लाख सात हजार की बरामदगी की थी. डीएसपी विधि व्यवस्था डा राकेश कुमार ने गार्ड को जेल भेजने की पुष्टि की.
दिसंबर से ही बना रहा था योजना :
गार्ड विनोद साह की नजर काफी दिनों से कैश पर थी. उसने दिसंबर में ही योजना बनायी थी और एक-दो बार प्रयास भी किया था. लेकिन उसे सफलता नहीं मिल पा रही थी. इसी दौरान उसे 27 जनवरी को मौका मिल गया. पुलिस जब पैसे की जानकारी नहीं उगलवा पायी, तब पत्नी ने अपने बच्चे की कसम दी तब फिर वह मान गया और उसने पुलिस को पैसों के संबंध में जानकारी दे दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >