पटना : जाति आधारित आरक्षण खत्म करने की हो रही है कोशिश : तेजस्वी यादव

पटना : तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र का सवर्ण गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण पहले से मौजूद जाति आधारित आरक्षण को खत्म करने की दिशा में पहला कदम है. 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा तोड़ी गयी है, तो सरकार एससी, एसटी और ओबीसी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण क्यों […]

पटना : तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि केंद्र का सवर्ण गरीबों को 10 फीसदी आरक्षण पहले से मौजूद जाति आधारित आरक्षण को खत्म करने की दिशा में पहला कदम है.
50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा तोड़ी गयी है, तो सरकार एससी, एसटी और ओबीसी को उनकी जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण क्यों नहीं बढ़ा रही है. उन्होंने नीतीश कुमार पर भाजपा द्वारा की जा रही आरक्षण समाप्ति की गहरी साजिश में संलिप्त रहने का आरोप लगाया है.
वहीं, तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले में बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार पड़ी है. इतनी कड़ी टिप्पणी के बाद भी सीएम चुप्पी साधे हुए हैं. वहीं मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड का एक दोषी मंत्री अभी भी नीतीश मंत्रिमंडल में है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >