पटना : बूथ कमेटी में रहेगी जदयू की युवा टीम : अभय

पटना : युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि पार्टी की ओर से बनने वाली बूथ कमेटी में युवा जदयू कार्यकर्ता की मुख्य भूमिका होगी. सभी जिला इकाई को इसके लिए काम पूरे करने को कहा गया है. प्रेस काॅन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि 9 फरवरी से आरंभ हो रहे […]

पटना : युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अभय कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि पार्टी की ओर से बनने वाली बूथ कमेटी में युवा जदयू कार्यकर्ता की मुख्य भूमिका होगी. सभी जिला इकाई को इसके लिए काम पूरे करने को कहा गया है. प्रेस काॅन्फ्रेंस कर उन्होंने कहा कि 9 फरवरी से आरंभ हो रहे पार्टी के प्रमंडलीय सम्मेलन में युवा जदयू अग्रणी भूमिका निभायेगा.

प्रमंडलीय सम्मेलन नौ फरवरी को बेतिया से आरंभ होगा. 23 फरवरी को मधेपुरा, 24 को पूर्णिया, 25 को भागलपुर प्रमंडल के बांका, 26 को मुंगेर, 27 को मगध प्रमंडल के गया और 28 फरवरी को सारण प्रमंडल के सीवान में इसका आयोजन होगा. संवाददाता सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह सेतु, प्रिय रंजन पटेल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >