बिहार में 15 फरवरी से श्रम योगी मानधन योजना के तहत मजदूरों का खुलेगा खाता

पटना : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बिहार में 15 फरवरी से लागू होगा. केंद्रीय श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बिहार श्रम संसाधन विभाग पदाधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक योजना का लाभ सभी असंगठित मजदूर को मिले, इसके लिए जिलों में प्रचार-प्रसार तेज […]

पटना : प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना बिहार में 15 फरवरी से लागू होगा. केंद्रीय श्रम संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बिहार श्रम संसाधन विभाग पदाधिकारियों के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से वार्ता कर निर्णय लिया है. जानकारी के मुताबिक योजना का लाभ सभी असंगठित मजदूर को मिले, इसके लिए जिलों में प्रचार-प्रसार तेज करेगी.
असंगठित मजदूर 15 फरवरी से जाकर एसबीआइ में एकाउंट खोल सकते है.बिहार में इनके सहयोग से होगा काम : केंद्र सरकार की योजना को बिहार में लागू करने के लिए एलआइसी व एसबीआइ का सहयोग लिया जायेगा.
मजदूरों का एकाउंट एसबीअाइ में खुलेगा और एकाउंट खोलते समय उनको आधार कार्ड, मोबाइल नंबर लिया जायेगा. बैंक एकाउंट को आधार से लिंक किया जायेगा. प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के 18 साल से 40 साल के मजदूर निबंधित होंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >