पटना : आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होने से तेजस्वी यादव बेचैन हैं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होने से तेजस्वी यादव बेचैन हैं. उनको यह चिंता सता रही है कि अब आरक्षण का लाभ अगर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को मिलेगा तो उनके जातिवादी चूल्हे का क्या होगा? ऐसे में ना तो चूल्हा जलेगा […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू होने से तेजस्वी यादव बेचैन हैं. उनको यह चिंता सता रही है कि अब आरक्षण का लाभ अगर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को मिलेगा तो उनके जातिवादी चूल्हे का क्या होगा?
ऐसे में ना तो चूल्हा जलेगा और ना ही आरक्षण के तवे पर उनकी सियासी रोटी पकेगी. अब तक आरक्षण की आग पर सियासी रोटी पकाकर ही उनलोगों ने अपना काम बनाया है. सिंह ने कहा कि तेजस्वी के परिवार की फूट सामने आ गयी है.
दोनों भाइयों का तकरार अब भी जारी है. तेजस्वी ना तो अपने बड़े भाई की यात्रा में जाते हैं और ना ही उनके बड़े भाई तेजस्वी के साथ आते हैं. उन्होंने कहा कि गरीबों के जनादेश के सहारे राजद सत्ता में आयी और गरीब जनता का ही खजाना लूट लिया. राजद के शासनकाल में चवन्नी का निवेश नहीं हुआ. हकमारी की ये टेक्निक कहां से सीखी, इसका जवाब तेजस्वी को देना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >