दानापुर : नप क्षेत्र में दो माह से गंदे पानी की सप्लाइ, लोगों में गुस्सा

दानापुर : पिछले दो माह से नगर पर्षद क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है. प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने नगर पर्षद के अधिकारियों से इस समस्या की ओर ध्यान देते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है. पर्षद क्षेत्र के वार्ड 14,15,16,17,12 […]

दानापुर : पिछले दो माह से नगर पर्षद क्षेत्र में दूषित जलापूर्ति होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है. प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने नगर पर्षद के अधिकारियों से इस समस्या की ओर ध्यान देते हुए शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने की मांग की है.
पर्षद क्षेत्र के वार्ड 14,15,16,17,12 व 38 समेत आदि मोहल्ले के लोगों ने बताया कि पिछले दो-तीन माह से नया टोला स्थित जलापूर्ति पंप से जो पेजयलापूर्ति की जा रही है, वह बदबू व दूषित है, पानी पीने योग्य नहीं है और नहीं किसी कार्य में लिया जा सकता है.
लोगों ने बताया कि ऐसे पानी से मोहल्ले में बीमारियों फैलने का खतरा मंडरा रहा है. मोहल्ले वासियों ने शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने व दूषित जल की सप्लाई को गंभीरता से लेते हुए इस समस्या का हल करने की मांग की है. पर्षद व पीएचइडी लोगों को शुद्ध पेयजल पिलाने में नाकाम साबित हो रहा है. लोगों ने बताया कि सात निश्चय योजना के तहत मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना के तहत नगर के हर घर को नल-जल उपलब्ध कराने की योजना है और शुद्ध पेयजल मुहैया करने की भी योजना है.
बावजूद भी नगर पर्षद व पीएचइडी के अधिकारियों की लापरवाही के कारण लोगों को बदबूदार व दूषित पेयजल पीने को विवश हैं. परंतु अभी तक पर्षद प्रशासन द्वारा कोई उचित पहल नहीं की गयी है.
इसको लेकर लोगों अब धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जल्द ही पंप व पाइप लाइन की जांच करायी जायेगी और लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >