पटना : हार्डिंग पार्क इलाके में यात्रियों से लूटपाट, तलवार से हमला

कोतवाली थाने के हार्डिंग पार्क के समीप रविवार के देर रात की घटना पटना : कोतवाली थाने के हार्डिंग पार्क इलाके में टेंपो पर सवार आधा दर्जन यात्रियों से अपराधियों ने लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन व पैसे छीन लिये और विरोध करने पर मारपीट की. इस संबंध में लोगाें ने […]

कोतवाली थाने के हार्डिंग पार्क के समीप रविवार के देर रात की घटना
पटना : कोतवाली थाने के हार्डिंग पार्क इलाके में टेंपो पर सवार आधा दर्जन यात्रियों से अपराधियों ने लूटपाट की. इस दौरान अपराधियों ने उनके मोबाइल फोन व पैसे छीन लिये और विरोध करने पर मारपीट की. इस संबंध में लोगाें ने कोतवाली थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी है.
बताया जाता है कि फुलवारीशरीफ निवासी ताहिर हुसैन अपने एक साथी मो आजाद के साथ दुमका से टावर का इलेक्ट्रिक का काम करके पटना जंक्शन पर उतरे थे और रविवार की रात दो बजे टेंपो पर बैठ कर फुलवारीशरीफ जा रहे थे. इसी बीच हार्डिंग पार्क के समीप तीन-चार की संख्या में रहे हथियारबंद अपराधियों ने टेंपो को रोक दिया और चाबी अपने कब्जे में ले ली. इसके बाद उस टेंपो पर से इन दोनों के अलावा तीन-चार अन्य को उतार दिया और उनके मोबाइल फोन व पैसे छीन लिये. ताहिर हुसैन व मो आजाद ने बताया कि अपराधी तीन-चार की संख्या में थे और तलवार और पिस्तौल से लैस थे.
इस दौरान उन लोगों ने मारपीट की. यहां तक की एक ने उन पर तलवार भी चलाया, जिसमें वे बच गये. इसके बाद उन लोगों के साथ लूटपाट की और मोबाइल फोन व पैसे छीन लिया. उन दोनों ने बताया कि उन लोगों के पहले भी एक व्यक्ति से मारपीट कर लूटपाट की थी. उन लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची थी, लेकिन तब तक वे लोग वहां से फरार हो गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >