पटना : नर्स ने अस्पताल में किया दुर्व्यवहार

पटना : पीएमसीएच में ए ग्रेड नर्स द्वारा मरीज के परिजन के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हेड इंज्यूरी के कारण ऑपरेशन के लिए आये पं रामकृष्ण नगर निवासी एक मरीज के परिजन कमल देव सिंह ने नर्स कुमारी आशा सिन्हा के खिलाफ अस्पताल अधीक्षक से लिखित शिकायत की है. […]

पटना : पीएमसीएच में ए ग्रेड नर्स द्वारा मरीज के परिजन के साथ दुर्व्यवहार किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. हेड इंज्यूरी के कारण ऑपरेशन के लिए आये पं रामकृष्ण नगर निवासी एक मरीज के परिजन कमल देव सिंह ने नर्स कुमारी आशा सिन्हा के खिलाफ अस्पताल अधीक्षक से लिखित शिकायत की है.
उन्होंने बताया है कि मरीज पिछले दो फरवरी से केएल वार्ड बेड नं-15 पर भर्ती है. सोमवार को ऑपरेशन थियेटर (ओटी)-4 में उनका ऑपरेशन होना था. अत: डॉक्टर की सलाह पर कुछ दवाइयां खरीद कर नर्स आशा सिन्हा को दिया गया, तो उन्होंने उसे डस्टबीन में फेंक दिया. पूछने पर उन्होंने कहा कि मैं जो दवा लिख कर देती हूं, वह दवा खरीद कर लाएं. जबकि उन्होंने भी वही दवा लिखी, जो डॉक्टर ने लिखी थी.
जानकारी उसी वक्त ऑपरेशन करनेवाले डॉ गिरीश शरण को दी, तब जाकर मरीज का ऑपरेशन हुआ. कमलदेव सिंह ने नर्स कुमारी आशा सिन्हा पर हल्ला मचाने का आरोप लगाया है. कार्रवाई की मांग की है. शिकायत पत्र की प्रतिलिपि पीएमसीएच के प्राचार्य, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री व स्वास्थ्य सचिव को भी प्रेषित की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >