एक फरवरी से शुरू हुई सीबीएसइ की ऑनलाइन साइक्लोजिकल काउंसेलिंग, डिप्रेशन व इंटरनेट डिसऑर्डर बना टेंशन

पटना : सीबीएसइ और बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं. लेकिन, परीक्षा की चिंता छोड़ कर स्टूडेंट्स इन दिनों ऑनलाइन गेम और दूसरी साइटों पर व्यस्त देखे जा सकते हैं. सीबीएसइ की टॉल फ्री नंबर पर इसी तरह की कुछ शिकायतें अभिभावक कर रहे हैं. फिलहाल ऑनलाइन गेमिंग और चैटिंग परीक्षा की तैयारी में […]

पटना : सीबीएसइ और बिहार बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं नजदीक हैं. लेकिन, परीक्षा की चिंता छोड़ कर स्टूडेंट्स इन दिनों ऑनलाइन गेम और दूसरी साइटों पर व्यस्त देखे जा सकते हैं. सीबीएसइ की टॉल फ्री नंबर पर इसी तरह की कुछ शिकायतें अभिभावक कर रहे हैं. फिलहाल ऑनलाइन गेमिंग और चैटिंग परीक्षा की तैयारी में बड़ी बाधा बनी हुई है.
इसे सीबीएसइ ने ‘इंटरनेट एडिक्शन डिसआर्डर’ माना है. सीबीएसइ की तरफ से एक फरवरी से शुरू हुई ऑनलाइन साइक्लोजिकल काउंसेलिंग में ऑनलाइन डिसऑर्डर से जुड़े यूट्यूब को रविवार तक 163 लोगों ने देखा. टॉल फ्री नंबर पर इस समस्या से जुड़े बहुत कॉल आये. सीबीएसइ की वेबसाइट पर डिप्रेशन से जुड़े यूट्यूब वीडियो को सबसे ज्यादा देखा गया. परीक्षार्थियों की पढ़ाई में सबसे बड़ा दुश्मन ऑनलाइन गेमिंग को माना जा रहा है.
एक्सपर्ट डिसऑर्डर को दूर करने को दे रहे ये सुझाव
बच्चे परीक्षा की तैयारियों के इस दौर में सुबह और शाम आउटडोर गेम खेलें.
बच्चों के साथ अभिभावक क्वालिटी टाइम बिताएं.
बच्चों को डांटने की अपेक्षा गेमिंग की लत छुड़ाने के लिए समझाना ज्यादा उपयोगी है.
ऑनलाइन काउंसेलिंग में व्यूअर्स के आधार पर मुख्य समस्याएं
अवसाद 324
ओह माय गॉड (परीक्षा के दबाव से बड़बड़ाना या भाग्यवाद) 248
लर्निंग डिसएबिलटी 203
आक्रामकता 176
परीक्षा की चिंता 317
सब्सटेंस यूज डिसऑर्डर
(हृदय संबंधी समस्या) 92
लाइफ स्किल 131
सीबीएसइ के आधिकारिक निर्देश
सीबीएसइ 10वीं और 12वीं के प्रवेश पत्र पर माता-पिता के हस्ताक्षर भी अनिवार्य
फोटो का सत्यापन उनके माता-पिता और अभिभावकों को भी करना होगा
पटना : सीबीएसइ की 10वीं और 12वीं की ओर से जारी किये गये प्रवेश पत्रों पर इस बार माता-पिता या उनके दूसरे अभिभावक के हस्ताक्षर भी अनिवार्य हैं. सीबीएसइ हर हाल में चाहता है कि जो बच्चे परीक्षा देंगे, उनके माता-पिता भी यह सुनिश्चित करें कि परीक्षार्थी उनकी संतान है.
प्रवेश पत्र पर परीक्षाओं से जुड़ी कई अनिवार्य सूचनाएं दर्ज हैं जिसका अध्ययन अभी भी स्कूल कर रहे हैं, ताकि बच्चों से उनका पालन कराया जा सके. माता पिता के हस्ताक्षर के लिए प्रवेश पत्र पर विशेष जगह सुनिश्चित की गयी है. उन्हें परीक्षार्थी के फोटो का सत्यापन भी करना होगा.
सीबीएसइ ने इस साल परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में स्कूल यूनिफॉर्म और पहचान पत्र के साथ पहुंचने के लिए कहा है. ऐसा नहीं होने पर उन्हें प्रवेश नहीं दिया जायेगा. सीबीएसइ के सिटी समन्वयक डॉ राजीव रंजन सिन्हा ने बताया कि एडमिट कार्ड पर बच्चों के फोटो का सत्यापन उनके माता पिता और अभिभावकों को भी करना होगा. इसके लिए माता पिता के हस्ताक्षर अनिवार्य किये गये हैं.
टॉल फ्री नंबर की व्यस्तता
सीबीएसइ के परामर्श के लिए तय टॉल फ्री नंबर 180011800 अधिकतम समय व्यस्त रह रहा है. प्रभात खबर ने इस पर रविवार की दोपहर और अपराह्न चार बजे कॉल किया. कॉल तो उठा, लेकिन काउंसेलर्स से बातचीत नहीं हो सकी. कॉल अटेंडर अक्सर जवाब देता है कि तकनीकी गड़बड़ी के चलते अभी बात नहीं हो सकेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >