पटना : फरार अपराधियों की कुर्की-जब्ती के लिए चलाया गया अभियान

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये हैं. पुलिस मुख्यालय से इ-मेल व फैक्स मिलने के बाद सभी जिलों के एसएसपी-एसपी ने अपने-अपने थानेदारों को टास्क देकर अभियान शुरू कर दिया. अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन ने बताया कि प्रदेश भर में […]

पटना : डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने विभिन्न मामलों में फरार चल रहे अपराधियों की संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये हैं. पुलिस मुख्यालय से इ-मेल व फैक्स मिलने के बाद सभी जिलों के एसएसपी-एसपी ने अपने-अपने थानेदारों को टास्क देकर अभियान शुरू कर दिया.
अपर पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन ने बताया कि प्रदेश भर में अपराधियों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है. डीजीपी के आदेश हैं कि कुर्की जब्ती की कार्रवाई केवल औपचारिकता वाली नहीं हो.
लोगों के बीच यह संदेश जाना चाहिए कि पुलिस ने दिखावे को कुर्की जब्ती नहीं की है. प्रत्येक थानेदार को टास्क दिया गया है कि वह अपने – अपने क्षेत्र के सबसे बड़े मामले में कुर्की जब्ती करें. सभी एसएसपी और एसपी से सोमवार की दोपहर तक अनुपालन रिपोर्ट मांगी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >