पटना : दो सौ प्वाइंट रोस्टर बहाल हो : तेजस्वी यादव

पटना : आरक्षण को लेकर किये गये उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के ट्वीट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जवाब दिया है. तेजस्वी ने पूछा है कि दो सौ प्वाइंट रोस्टर को क्यों समाप्त किया गया? इसे अध्यादेश लाकर तुरंत बहाल करें. बता दें कि सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा […]

पटना : आरक्षण को लेकर किये गये उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के ट्वीट पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर जवाब दिया है. तेजस्वी ने पूछा है कि दो सौ प्वाइंट रोस्टर को क्यों समाप्त किया गया?
इसे अध्यादेश लाकर तुरंत बहाल करें. बता दें कि सुशील मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि विश्वविद्यालय के बजाय विभाग को इकाई मानकर रिजर्वेशन देने से दलितों-पिछड़ों को रिजर्वेशन का पूरा लाभ नहीं मिलेगा. इसलिए राजग सरकार ने इलाहाबाद हाइकोर्ट के फैसले के विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दायर कर मजबूती के साथ वंचित वर्गों की दलील अदालत के सामने पेश की.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >