पटना : 188 इंस्पेक्टरों को डीएसपी में मिली प्रोन्नति

पटना : पुलिस महकमा ने 188 इंस्पेक्टर को प्रोन्नति प्रदान कर दी है. इन्हें प्रोन्नत करते डीएसपी बना दिया गया है. पुलिस महकमा ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. हालांकि अभी इनकी पोस्टिंग नहीं हुई है. पोस्टिंग होने के बाद ही इन्हें पद के साथ-साथ आर्थिक लाभ मिलेगा. यह संभावना जतायी जा रही […]

पटना : पुलिस महकमा ने 188 इंस्पेक्टर को प्रोन्नति प्रदान कर दी है. इन्हें प्रोन्नत करते डीएसपी बना दिया गया है. पुलिस महकमा ने इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है. हालांकि अभी इनकी पोस्टिंग नहीं हुई है. पोस्टिंग होने के बाद ही इन्हें पद के साथ-साथ आर्थिक लाभ मिलेगा. यह संभावना जतायी जा रही है कि जल्द ही इन्हें नयी जिम्मेवारी दी जा सकती है.
इनकी पोस्टिंग की सूची भी जल्द जारी हो सकती है. इसके साथ ही पुलिस महकमा में जिला स्तर पर बड़ी संख्या में तबादले भी हो सकते हैं. इसके लिए भी तैयारी कर दी गयी है. इसे चुनाव की अधिसूचना जारी होने के पहले तक संपन्न कर लिया जायेगा. विधान मंडल का सत्र शुरू होने के पहले तक इसके होने की संभावना जतायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >