पटना : संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, हत्या की आशंका

पंजीयन काउंटर पर मरीजों की भीड़, हंगामा अफरा-तफरी व शोरगुल के बीच नये-पुराने 2750 लोगों का उपचार पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर सोमवार को उपचार कराने आये मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. इस दरम्यान मरीज आपस में बकझक करते रहे. दरअसल मामला यह […]

पंजीयन काउंटर पर मरीजों की भीड़, हंगामा
अफरा-तफरी व शोरगुल के बीच नये-पुराने 2750 लोगों का उपचार
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर सोमवार को उपचार कराने आये मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. इस दरम्यान मरीज आपस में बकझक करते रहे.
दरअसल मामला यह है कि शनिवार व रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को ओपीडी खुला तो मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे. मरीजों की बढ़ी भीड़ के बीच शोरगुल व हंगामा की स्थिति बनी रही. जिसे शांत कराने के लिए पंजीयन काउंटर के कर्मी व सुरक्षा प्रहरी सहयोग करते रहे. दोपहर एक बजे तक यही स्थिति कायम रही. सुबह आठ बजे से पंजीयन काउंटर के शेड के बाहर तक कतार लगी थी.
इसी में कोई बीच कतार में आकर शामिल होने का प्रयास करता या फिर काउंटर के पास पहुंचने की चेष्टा करता, तो खड़े लोग हंगामा मचाते. कर्मियों ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में लगभग 2750 से अधिक मरीज का उपचार किया गया. इसमें नये 2010 व पुराने 690 मरीज उपचार कराने आये थे. इसके अलावा 50 मरीजो को भर्ती किया गया.
शोरगुल को शांत कराने के लिए काउंटर पर तैनात कर्मचारियों व अस्पताल के सुरक्षा प्रहरी हस्तक्षेप करते थे. गुरु गोबिंद सिह में भी अफरा-तफरी : इधर, श्री गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में भी दो दिनों के छुट्टी के बाद सोमवार को जब ओपीडी सेवा आरंभ हुई, तो मरीजों की बढ़ी भीड़ के कारण वहां अफरा-तफरी की स्थिति मच गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >