पटना : प्रियंका गांधी को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव बनने पर जदयू के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर कहा है कि भारतीय राजनीति में लंबे समय से किसी के आगमन का इंतजार खत्म हुआ.
कुछ लोग उनके आगमन का समय, भूमिका और पार्टी में हैसियत को लेकर बहस कर सकते हैं, लेकिन मेरे लिए वास्तविक खबर यह है कि वह अंतत: राजनीति में कूद पड़ीं. प्रियंका गांधी के लिए बधाई और शुभकामनाएं. वहीं, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने बधाई देते हुए कहा है कि प्रियंका के आने से कांग्रेस को कितना फायदा होगा इसके लिए इंतजार करना होगा.
