मंझौल : पूर्व मंत्री के पति की जमानत अर्जी खारिज

मंझौल : आर्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की जमानत याचिका मंगलवार को मंझौल कोर्ट से खारिज हो गयी. चंद्रशेखर वर्मा 29 अक्तूबर और मंजू वर्मा 20 नवंबर, 2018 से जेल में बंद हैं. ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री की जमानत याचिका पहले ही मंझौल कोर्ट […]

मंझौल : आर्म्स एक्ट मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा की जमानत याचिका मंगलवार को मंझौल कोर्ट से खारिज हो गयी. चंद्रशेखर वर्मा 29 अक्तूबर और मंजू वर्मा 20 नवंबर, 2018 से जेल में बंद हैं.
ज्ञात हो कि पूर्व मंत्री की जमानत याचिका पहले ही मंझौल कोर्ट से खारिज हो चुकी है. वहीं, पहली बार उनके पति की ओर से दाखिल की गयी याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया. बचाव पक्ष के अधिवक्ता सत्यनारायण महतो ने कोर्ट को बताया कि मेरे मुवक्किल निर्दाेष हैं. राजनीतिक कारणों के कारण जानबूझ कर फंसाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >