मनेर : मखदुम तालाब की सफाई में उतरे मनेर के युवा व समाजसेवी

मनेर : प्रभात खबर के द्वारा ग्यारह दिनों से ऐतिहासिक मखदुम तालाब की साफ-सफाई को लेकर मुहिम चलायी जा रही. मुहिम को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है. एक दिन पूर्व मनेर शरीफ के ग्रामीण चिकित्सकों की टीम मखदुम तालाब की सफाई कर समाज को जागरूक किया था. रविवार को युवाओं की टीम व […]

मनेर : प्रभात खबर के द्वारा ग्यारह दिनों से ऐतिहासिक मखदुम तालाब की साफ-सफाई को लेकर मुहिम चलायी जा रही. मुहिम को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है.
एक दिन पूर्व मनेर शरीफ के ग्रामीण चिकित्सकों की टीम मखदुम तालाब की सफाई कर समाज को जागरूक किया था. रविवार को युवाओं की टीम व समाजसेवियों ने युवा नेता प्रशांत निराला गुड्डू के नेतृत्व में तालाब की सफाई काे लेकर अभियान चलाया. युवाओं ने मखदुम तालाब के घाटों की साफ- सफाई कर भारतीय पुरातत्व संरक्षण विभाग व सरकार से तालाब के जीर्णोद्धार की मांग की.
साथ ही मनेर के लोगों से तालाब को साफ व सुंदर रखने में प्रभात खबर द्वारा चलायी जा रही मुहिम में भागीदार बनने की अपील की. मौके पर पूर्व समिति सदस्य प्रो मनोज कुमार सिंह, बुद्ध देव सिंह, द्वारिका प्रसाद मुंशी, सुनील यादव, राहुल कुमार, संतोष कुमार, निशांत मिश्रा, कमलेश कुमार यादव, प्रमोद यादव, कन्हैया मालाकार, गुड्डू कुमार सहित कई युवा व समाजसेवी मौजूद थे.
मखदुम तालाब पुरातत्व विभाग की नजरअंदाजी के कारण बदहाल है. हम मनेरवासी अब ऐसा नहीं होने देंगे. विभाग जल्द ही तालाब की सफाई व जीणोद्धार कराये. भारतीय पुरातत्व विभाग की लापरवाही व अनदेखी इसकी वजह है. मनेर के हर वर्ग के लोग जागरूक हों और तालाब बचाने में श्रमदान करें. तभी हमारा तालाब स्वच्छ व सुंदर हो पायेगा.
द्वारिका प्रसाद मुंशी, महामंत्री भाजपा दियारा मंडल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >