पटना : डॉ सच्चिदानंद शर्मा का निधन

पटना : पीएमसीएच के फिजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष रह चुके डॉ सच्चिदानंद शर्मा का निधन मंगलवार हो गया. आइएमए मगध प्रमंडल के उपाध्यक्ष, क्लिनि���ल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सहित अलग-अलग कई पदों पर रह चुके डॉ सच्चिदानंद को कैंसर था. जानकारों की मानें, तो वह पिछले कुछ सालों से कैंसर से जूझ रहे थे. वहीं, […]

पटना : पीएमसीएच के फिजियोलॉजी विभाग के अध्यक्ष रह चुके डॉ सच्चिदानंद शर्मा का निधन मंगलवार हो गया. आइएमए मगध प्रमंडल के उपाध्यक्ष, क्लिनिकल सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष सहित अलग-अलग कई पदों पर रह चुके डॉ सच्चिदानंद को कैंसर था.
जानकारों की मानें, तो वह पिछले कुछ सालों से कैंसर से जूझ रहे थे. वहीं, दूसरी ओर निधन के बाद पीएमसीएच में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. इसमें डॉ सच्चिदानंद को याद करते हुए अस्पताल के अधीक्षक डॉ राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि डॉ सच्चिदानंद हम सभी डॉक्टरों के अभिभावक तुल्य थे.
उनके निधन पर पूरे मेडिकल जगह में शोक की लहर दौड़ गयी है. उनके द्वारा किये गये सराहनीय कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है. वहीं डॉ सच्चिदानंद कुमार ने कहा कि डॉ सच्चिदानंद जिंदादिल और यारों के यार थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >