पटना : जो देश के लिए हुए कुर्बान उनकी पत्नियों का 22 को होगा सम्मान

पटना : शहीद सैनिकों की पत्नियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे. सम्मान समारोह में 1963 से लेकर 1989 तक के शहीदों की 50 स्त्रियों को लिया गया है. इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने समाहरणालय स्थिति कार्यालय कक्ष में बैठक की. कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी को किया जायेगा. बैठक में जिलाधिकारी ने सैनिक […]

पटना : शहीद सैनिकों की पत्नियों को राज्यपाल सम्मानित करेंगे. सम्मान समारोह में 1963 से लेकर 1989 तक के शहीदों की 50 स्त्रियों को लिया गया है.
इसको लेकर सोमवार को जिलाधिकारी कुमार रवि ने समाहरणालय स्थिति कार्यालय कक्ष में बैठक की. कार्यक्रम का आयोजन 22 जनवरी को किया जायेगा. बैठक में जिलाधिकारी ने सैनिक कल्याण निदेशालय के क्षेत्रीय पदाधिकारी राजेश कुमार वर्मा को निर्देश दिया कि वीर नारियों को आईकार्ड, वेल्कम किट, कार्यक्रम स्थल की सिटिंग प्लान की व्यवस्था जिला नजारत के उप समाहर्ता साथ समन्वय कर करेंगे.
सभी वीर नारियों को पाटलिपुत्र कॉम्पलेक्स पटना, सैनिक विश्राम गृह दानापुर, वैशाली गेस्ट हाउस दानापुर में रहने एवं भोजन की व्यवस्था की जायेगी. वहां हेल्प डेस्क के साथ मेडिकल कैम्प की व्यवस्था रहेगी. हेल्प डेस्क में महत्वपूर्ण दूरभाष नंबर भी रहेंगे. आवासन स्थल से वीर नारियों को राजभवन तक ले जाने एवं ले आने के लिए तीन नयी बसों की व्यवस्था होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >