पटना : आज से मिजिल्स व रूबैला टीकाकरण अभियान

पटना : राज्य में मंगलवार से चार करोड़ से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिजिल्स (खसरा) व रूबैला की टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. टीका नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को दिया जायेगा. यह एक संक्रामक बीमारी है, जिससे किसी प्रभावित के छींकनें और खांसने से बीमारी का फैलाव होता है. इस […]

पटना : राज्य में मंगलवार से चार करोड़ से अधिक बच्चों व गर्भवती महिलाओं को मिजिल्स (खसरा) व रूबैला की टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा. टीका नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को दिया जायेगा.
यह एक संक्रामक बीमारी है, जिससे किसी प्रभावित के छींकनें और खांसने से बीमारी का फैलाव होता है. इस अभियान में कुल 94 हजार शिक्षण संस्थानों में कुल सवा दो करोड़ बच्चों को और शेष गर्भवती महिलाओं को टीका दिया जायेगा. राज्य स्वास्थ्य समिति ने पूरा कार्यक्रम निर्धारित किया गया है.
पहले दो सप्ताह तक सभी सरकारी, गैर सरकारी निजी विद्यालयों, मदरसों और मकतबों में टीकाकरण होगा. अगले दो सप्ताह तक ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के दूर दराज क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ मोबाइल टीम द्वारा स्कूल नहीं जानेवाले बच्चों, ईंट-भट्ठों, घुमंतू आबादी के छूटे हुए बच्चों को टीका दिया जायेगा. पांचवें सप्ताह में छूटे हुए बच्चों के टीकाकरण के लिए फिर से दोहराया जायेगा.
इस टीकाकरण से बच्चों में निमोनिया, दस्त, दिमागी बुखार जैसी घातक बीमारियों से बचाव होगा. गर्भावस्था के आरंभ में रूबैला की आशंका रहती है. इससे उसके पैदा होनेवाले बच्चे में अंधापन, बहरापन, मानसिक मंदता और दिल की बीमारी होती है. टीकाकरण से इन पर नियंत्रण मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >