पटना : लालू ने पत्र जारी कर की देश की जनता से अपील

पटना : राजद सुप्रीमो लाल प्रसाद ने रविवार को ट्वीट कर एक पत्र जारी किया है. पत्र के जरिये उन्होंने देश की जनता से अपील है कि चुनावों का समय आ गया है. जिनकी राजनीति नफरत पर टिकी है वो लोग विभिन्न प्रकार के भय दिखा कर अथवा भ्रम व अफवाह फैलाकर आपके बच्चों तथा […]

पटना : राजद सुप्रीमो लाल प्रसाद ने रविवार को ट्वीट कर एक पत्र जारी किया है. पत्र के जरिये उन्होंने देश की जनता से अपील है कि चुनावों का समय आ गया है. जिनकी राजनीति नफरत पर टिकी है वो लोग विभिन्न प्रकार के भय दिखा कर अथवा भ्रम व अफवाह फैलाकर आपके बच्चों तथा युवाओं को उनके प्राण की आहुति देने के लिए शब्द आडंबरों के द्वारा उकसायेंगे.
पत्र में लिखा है कि आपके बच्चे इंसानियत भूलकर गाय, गुड़, गोबर और पाखंड के नाम पर एक-दूसरे से को मर-मार जीवन बर्वाद कर रहे होंगे.वहीं, ढोंगी जुमलेबाजो के बच्चे अच्छे स्कूल-कालेजों में पढ़ कर अपना भविष्य गढ़ रहे होंगे. अपील है कि स्वयं तथा अपने बच्चों को अफवाह से सतर्क रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >