पटना : इजरजेंसी में एक बटन दबा कर कम्युनिटी सदस्यों को करें अलर्ट

एनआइटी के छात्रों ने बनाया आशा एप, 12 जनवरी को होगा लांच पटना : सड़कों व बाजारों में लड़कियों व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या फिर छेड़खानी की घटनाएं होती हैं, तो तत्काल परिवार के सदस्यों को सूचित कर सकती हैं. पटना स्मार्ट सिटी के सहयोग से एनआइटी के चार सदस्यीय छात्रों की टीम एक्शन […]

एनआइटी के छात्रों ने बनाया आशा एप, 12 जनवरी को होगा लांच
पटना : सड़कों व बाजारों में लड़कियों व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार या फिर छेड़खानी की घटनाएं होती हैं, तो तत्काल परिवार के सदस्यों को सूचित कर सकती हैं.
पटना स्मार्ट सिटी के सहयोग से एनआइटी के चार सदस्यीय छात्रों की टीम एक्शन अगेंस्ट सेक्सुअल ह्रासमेंट (आशा) नामक मोबाइल एप डेवलप कर रही है, जो लगभग तैयार है. इस एप को 12 जनवरी को मेयर सीता साहू के हाथों लांच कराने की तैयारी की जा रही है. टीम का नेतृत्व कर रहे छात्र लक्ष्मणेश्वर ने बताया कि यह मोबाइल एप वीमेन सेफ्टी को ध्यान में रख कर डेवलप किया गया है.
स्कूल, कॉलेज जाने वाली लड़कियां हों या फिर कामकाजी महिलाएं. ये लड़कियां व महिलाएं अपने परिवार व दोस्तों के साथ एप में कम्युनिटी बना सकती हैं. इससे आपात स्थिति में कहीं परेशान होने की स्थिति में तत्काल कम्युनिटी सदस्यों को सूचित कर सकती हैं. वहीं, एप में लाइव ट्रैकिंग की सुविधा दी गयी है. एप यूजर सफर के दौरान रिक्शा, बस, ऑटो आदि का उपयोग कर रही हैं, तो कम्युनिटी सदस्यों को लाइव जानकारी मिलती रहेगी. एप डाउनलोड करने के बाद लॉगइन करना होगा. इसके बाद पहला पेज ओपन होगा, जिस पर पूरी जानकारी दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >