फुलवारीशरीफ : इंटर के छात्र ने फांसी लगा की आत्महत्या

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में इंटर में पढ़ने वाले 20 वर्षीय छात्र राजू साव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन कुछ भी बता पाने […]

फुलवारीशरीफ : रामकृष्णा नगर के जगनपुरा में इंटर में पढ़ने वाले 20 वर्षीय छात्र राजू साव ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीत्कार मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज में करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. परिजन कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं थे. वहीं, आसपास के लोगों में प्रेम- प्रसंग में आत्महत्या की चर्चा है. जगनपुरा में राजेंद्र राय के मकान में बतौर किरायेदार ललन साव परिवार के साथ रहते हैं.
ललन साव मूल रूप से सीवान के निवासी हैं. उनका बेटा राजू साव इंटर का छात्र था. मकान के ऊपर के कमरे में रहकर पढ़ाई करता था. बुधवार को उसकी लाश फंदे से लटका देख कोहराम मच गया. परिजनों ने पुलिस को खबर दी. छानबीन के बाद पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >