पटना : एसबीआइ का मैनेजर बन निकाल लिये 38 हजार रुपये

पटना : एसबीआइ का मैनेजर बन कर जालसाजों ने निजी कंपनी के कर्मचारी पिंटू कुमार मालाकार के एटीएम कार्ड का नंबर जान लिया और फिर 38 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में पिंटू मालाकार ने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत की. हालांकि कार्रवाई नहीं हुई, तो वह एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने […]

पटना : एसबीआइ का मैनेजर बन कर जालसाजों ने निजी कंपनी के कर्मचारी पिंटू कुमार मालाकार के एटीएम कार्ड का नंबर जान लिया और फिर 38 हजार रुपये की निकासी कर ली. इस संबंध में पिंटू मालाकार ने बुद्धा कॉलोनी थाने में शिकायत की. हालांकि कार्रवाई नहीं हुई, तो वह एसएसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचा था. पिंटू मूल रूप से गया जिले का रहने वाला है.
लेकिन वह फिलहाल उत्तरी मंदिरी में किराये के कमरे में रहता है. पिंटू को किसी ने मैनेजर बन कर फोन किया और यह जानकारी दी कि उसका एटीएम रिन्यूअल करना है. इसलिए वह एटीएम कार्ड के पीछे अंकित नंबर की जानकारी दे. उसने नंबर बता दिया, तो एक ओटीपी उसके मोबाइल पर आया. जालसाजों ने उससे ओटीपी नंबर लिया और कुछ देर में ही 38 हजार की निकासी उसके खाते से हो गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >